‘EXIT POLL’ पर लगेगा बैन, चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर बताया डेट और टाइम

निर्वाचन आयोग ने एक अधिसूचना जारी कर एग्जिट पोल पर बैन लगाने की जानकारी दी है। निर्वाचन आयोग ने इसके लिए समय और तारीख भी बता दी है। निर्धारित समय के दौरान सभी प्रकार के एग्जिट पोल के प्रकाशन और प्रचार पर प्रतिबंध रहेगा।

रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में NIA ने जारी की आरोपियों की फोटो, 10-10 लाख का रखा इनाम

बेंगलुरु के मशहूर रामेश्वरम कैफे में विस्फोट के मामले में एनआईए ने दो आरोपियों की फोटो जारी की है। इसके साथ ही एनआईए ने दोनों पर 10-10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

इस पार्टी ने चुनाव लड़ने से ही किया इनकार, अलग राज्य बनाने की रखी मांग; विधायकों-सांसद की हुई बैठक

एक तरफ जहां लोकसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं, तो वहीं एक दल ने चुनाव में हिस्सा लेने से ही इनकार कर दिया है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि अलग राज्य की मांग पूरी नहीं होने तक वह चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे।

Rajat Sharma’s Blog | मुख्तार अंसारी : अपराधों से भरी एक ज़िंदगी का अंत

सत्तर और अस्सी के दशक में उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा और एक गिरोह में शामिल हो गया, जो कोयला, रेलवे निर्माण, कबाड़ की बिक्री, लोक निर्माण और शराब के ठेकों को हथियाने के लिए बाहुबल का इस्तेमाल किया करता था।

लोकसभा के 44 प्रतिशत निवर्तमान सांसदों के खिलाफ हैं क्रिमिनल केस, 5 प्रतिशत अरबपति

लोकसभा के 514 निवर्तमान सांसदों में से 225 सांसद ऐसे हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 9 के खिलाफ हत्या के मामले और तीन के खिलाफ बलात्कार के भी आरोप हैं।

सरकार बदलेगी तो ‘लोकतंत्र का चीरहरण’ करने वालों पर कार्रवाई होगी, ये मेरी गारंटी है : राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर अपना वीडियो पोस्ट कर ये कहा – सरकार बदलेगी तो ‘लोकतंत्र का चीरहरण’ करने वालों पर कार्रवाई होगी, ये मेरी गारंटी है।

‘यूपी को कानून के शासन से नहीं बल्कि बंदूक के शासन से चलाया जा रहा’, मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर बोले असदुद्दीन ओवैसी

मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर सियासत गरम हो रही है। आज असदुद्दीन ओवैसी ने माफिया की मौत को लेकर यूपी की योगी सरकार पर हमला बोला है।

सदन की कार्यवाही में सिर्फ दो सांसदों की रही 100 परसेंट अटेंडेंस, जानें टॉप 20 के हाल

17वीं लोकसभा का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में इस दौरान सिर्फ दो सांसद ही ऐसे रहे हैं, जिन्होंने 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई है। आइये बाकी के सांसदों का भी क्या हाल है, ये जानते हैं।

‘आप की अदालत’ में रविशंकर प्रसाद, देखिए शनिवार रात 10 बजे इंडिया टीवी पर

Ravi Shankar Prasad in Aap Ki Adalat | बीजेपी के सीनियर लीडर रविशंकर प्रसाद ‘आप की अदालत’ के कटघरे से इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब देते हुए नजर आएंगे।

मंडी में चुनाव प्रचार करने पहुंची कंगना रनौत, बोलीं- मैं आपकी बेटी हूं, हीरोईन और स्टार नहीं

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा हिमाचल प्रदेश के मंडी से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कंगना रनौत चुनाव प्रचार करने मंडी पहुंची। यहां उन्होंने एक रोड शो के दौरान कहा कि मैं आपकी बेटी हूं, स्टार या कोई हिरोईन नहीं हूं।

पहले कांग्रेस को लगा हाईकोर्ट से झटका, फिर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दिया 1700 करोड़ का नोटिस

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किल बढ़ती नजर आ रही है। आज इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पार्टी को 1700 करोड़ का नोटिस थमाया है। इससे पहले हाईकोर्ट ने कांग्रेस की याचिका खारिज कर दी थी।

IMD Weather Forecast: कहीं धूप के तीखे तेवर तो कहीं बारिश और ओलावृष्टि; देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने देश के कुछ इलाकों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई राज्यों में आज बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।